बुलंदशहर में मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकला:'या हुसैन' की सदाओं के बीच करबला के शहीदों को किया याद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 27, 2026
बुलंदशहर में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान "या हुसैन" की सदाओं से फिजाएं गूंज उठीं और अकीदतमंदों ने करबला के शहीदों को याद किया। श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया और उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। यह आयोजन गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। मातमी जुलूस मोहल्ला काजीबाड़ा से शुरू हुआ और बजरिया, नरसलघाट, शेखान, सादात, चौक बाजार, अंसारी रोड, अस्पताल रोड तथा काला आम होते हुए करबला पहुंचा। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी तैनात रहे। रूह-ए-अजा इमामिया तन्जीम के अध्यक्ष जफर अब्बास रिजवी ने बताया कि देर शाम करबला में धार्मिक परंपरा के अनुसार गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए सत्य, इंसाफ और मानवता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। मोहर्रम के अवसर पर पूरे जुलूस के दौरान अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक धार्मिक रस्मों का निर्वहन किया। इस अवसर पर तंजीम के अध्यक्ष जफर अब्बास रिजवी, इमामबाड़ा कलां के अध्यक्ष जावेद जाफरी, उपाध्यक्ष शाहनशाह रिजवी, सचिव अली शरार, जीशान जैदी तथा कोषाध्यक्ष शहरोज हैदर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026