बुलंदशहर के खुर्जा में निकला मोहर्रम का जुलूस:सुरक्षा के कड़े इंतजाम,अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन को याद किया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 27, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पूरी अकीदत, शांति और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच आयोजित किया गया। जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों और विभिन्न गलियों से होता हुआ निर्धारित मार्ग से कर्बला की ओर बढ़ा। इसमें शामिल अकीदतमंदों ने कानूनी दायरे और मर्यादा का पालन करते हुए अलम ध्वज और प्रतीकात्मक ताजिये उठाए। इस दौरान, अनुयायियों ने धार्मिक नारों के साथ कर्बला के शहीदों और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को नम आंखों से याद किया। माहौल भक्तिमय बना रहा। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, जिसमें जुलूस के रूट पर आगे और पीछे भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुलूस के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी भीड़ में तैनात रहे, ताकि किसी भी अफवाह या गड़बड़ी से तुरंत निपटा जा सके।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026