बुलंदशहर में पुलिस-स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़:दो गिरफ्तार,अवैध हथियार और बाइक बरामद;एक घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 26, 2026
बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना अरनिया पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे क्यौली किनुआ अंडरपास पर हुई। अरनिया पुलिस और स्वाट टीम देहात वहां संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे रुके नहीं और बाइक मोड़कर चंडौस की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत उनका पीछा किया। बम्बे की पटरी के पास कच्चे रास्ते पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उसके साथी के साथ पकड़ लिया गया।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026