बूथ से गांव तक राहुल गांधी की नीतियां पहुंचाने का संकल्प,कांग्रेस की नई जिला-शहर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 07, 2025

बुलंदशहर में शिकारपुर बाईपास रोड पर सोमवार को कांग्रेस की जिला और शहर कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस देश और आम आदमी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल और कोऑर्डिनेटर गजराज सिंह ने नई कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलाई।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान बचाने की मुहिम में एकजुट होकर भाग लेने का आह्वान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल और पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से किसान, मजदूर और नौजवानों के हित में काम करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रवि लोधी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम वाल्मिकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
जिला उपाध्यक्ष प्रशांत वाल्मिकी, नईम मंसूरी और वरिष्ठ नेता साजिद गाजी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में वीरेंद्र शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, सैयद अमान, ऋषि गौतम, मुकेश रजक, किशन चौधरी, विजय जैनवाल, आदिल खान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025