मलेशिया में फंसे युवक ने SSP को सुनाई आपबीती, कहा- पेटभर खाना तक नहीं देते थे : मेरा पासपोर्ट छीना, बंधुआ मजदूरी कराई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 09, 2026
मेरा पासपोर्ट छीना, बंधुआ मजदूरी कराई':मलेशिया में फंसे युवक ने SSP को सुनाई आपबीती, कहा- पेटभर खाना तक नहीं देते थे
बुलंदशहर पुलिस ने 'डंकी रूट' के माध्यम से मलेशिया में बंधक बनाए गए एक युवक को सुरक्षित भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की है। नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुए इस युवक को 'भारतपोल' पोर्टल की मदद से वापस लाया गया। मंगलवार दोपहर 3 बजे युवक ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को अपनी आपबीती सुनाई। मोहल्ला शांति नगर निवासी नौशीन रिजवी ने एसएसपी को बताया कि स्थानीय निवासी फजलू और नई दिल्ली के तैमूर नगर निवासी अकबर इलाही ने उनके पति साहब रिजवी को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 2 लाख रुपये ठगे और उन्हें समुद्र के रास्ते थाईलैंड औऱ फिर जंगल के रास्ते मलेशिया भेज दिया। मलेशिया पहुंचने पर एजेंट ने उनका पासपोर्ट छीन लिया और उनसे बंधुआ मजदूरी कराने लगा। उन्हें न तो पर्याप्त भोजन दिया जाता था और न ही समय पर पानी। एजेंट लगातार उन पर नजर रखते हुए पूरे दिन काम करवाते थे।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026