स्याना में गुरु पूर्णिमा पर RSS का विशेष कार्यक्रम:स्वयंसेवकों ने दिया समर्पण,भगवा ध्वज को गुरु मानकर किया नमन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 10, 2025

स्याना में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। डॉ. शिव कुमार शास्त्री के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। स्वयंसेवकों ने भारत माता और भगवा ध्वज का पूजन किया।
बौद्धिक सत्र का आयोजन..
इस दौरान स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सामने रुपए-पैसे समर्पित किए। कार्यक्रम में बौद्धिक सत्र का भी आयोजन किया गया।
डॉ. शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि गुरु की सीख हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
इसमें गुरु पूर्णिमा उत्सव के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा की पवित्रता पर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि वेद-पुराणों में गुरु-शिष्य परंपरा के कई उदाहरण मिलते हैं।
कार्यक्रम में पवन लोधी, प्रमोद वर्मा, अतुल, विक्की, कमल त्यागी, संजय श्रोत्रिय, कपिल त्यागी, भागीरथ आर्य, प्रमोद आर्य, संदीप आर्य,बंटी कुमार, राजेश चौहान, सुधीर अग्रवाल और अंकित अग्रवाल सहित कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025