स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग भतीजी से रेप:बुलंदशहर में बाइक पर बैठाकर OYO होटल ले गया चाचा, ब्लीडिंग होने पर लगा दिया इंजेक्शन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2026
स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग भतीजी से रेप:बुलंदशहर में बाइक पर बैठाकर OYO होटल ले गया चाचा, ब्लीडिंग होने पर लगा दिया इंजेक्शन
यूपी के बुलंदशहर में चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी का रेप कर दिया। भतीजी अपने स्कूल जा रही थी। चाचा ने बीच रास्ते में रोका और अपनी बाइक से स्कूल छोड़ने की बात कही। इसके बाद बुर्का पहनाया। नाश्ता कराने के बहाने ओयो होटल ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर होटल के कमरे में जबरन रेप किया। ब्लीडिंग होने पर इंजेक्शन लगाया और पेनकिलर टैबलेट खिला दी। इसके बाद छात्रा को लहूलुहान और बदहवास हालत में बीच चौराहे छोड़कर फरार हो गया। छात्रा घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चाचा झोला छाप डॉक्टर है। वहीं पुलिस ने ओयो होटल को भी सीज कर दिया और संचालक को हिरासत में ले लिया है। घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026