तीन भाइयों के ठिकानों पर एक साथ रेड; कैश काउंटिंग मशीन मंगाई, टेरर फंडिंग का आरोप : बुलंदशहर में कॉस्मेटिक कारोबारी के घर NIA का छापा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 10, 2026
बुलंदशहर में कॉस्मेटिक कारोबारी के घर NIA का छापा:तीन भाइयों के ठिकानों पर एक साथ रेड; कैश काउंटिंग मशीन मंगाई, टेरर फंडिंग का आरोप
बुलंदशहर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ कॉस्मेटिक कारोबारी अब्दुल कादिर और उसके दो भाइयों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। तीनों पर हवाला, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। विशाखापट्टनम से तीन वाहनों में पहुंची NIA टीम ने शहर के मोहल्ला इंटारोड़ी स्थित तीनों ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। अब्दुल कादिर और उसके दोनों भाइयों फैजल व बिलाल के घरों से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना है। /नोटों की गिनती के लिए बैंक से करेंसी काउंटिंग मशीनें मंगाई गईं। गिनती के बाद नकदी को टीम ने जब्त कर लिए। हालांकि, कितने रुपए बरामद हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। NIA ने एक लैपटॉप और मोबाइल की जांच के बाद उन्हें कब्जे में ले लिया। करीब साढ़े चार घंटे तक चली छापेमारी के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे अधिकारी पूछताछ पूरी कर लौट गए।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026