बुलंदशहर में मेरठ-बदायूं हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर कैंटर से भिड़ी कार:डॉक्टर, भाजपा MLC के भतीजे समेत तीन की मौत,चार बार पलटते हुए दूसरे साइड पहुंच गई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 20, 2026
बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। बुलंदशहर की ओर से आ रही कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क पर तीन से चार बार पलटी खाते हुए डिवाइडर लांघकर डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा से आ रहे कैंटर से टकरा गई। जिससे मौके पर ही कार में सवार चिकित्सक, MLC के भतीजे समेत तीन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं। मृतकों की पहचान डॉ. आशुतोष पुनिया (35) निवासी गांव डालमपुर, थाना सरधना (मेरठ), अंकित (37) निवासी डालमपुर सरधना (मेरठ) और महेश कुमार (55) निवासी जसनावली खुर्द, कोतवाली देहात बुलंदशहर के रूप में हुई है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026