स्याना प्लांट के कर्मचारियों ने शुरु किया काम:आनंदा डेरी पर IT की रेड तीसरे दिन भी जारी,सुरक्षा बल के जवान तैनात...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 17, 2026
स्याना नगर के गढ़ हाईवे स्थित आनंदा डेरी प्लांट में आयकर विभाग का सर्वे शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई प्लांट के विभिन्न विभागों में चल रही है। इस दौरान प्लांट में दूध उत्पादों की पैकिंग और प्रोसेसिंग का कार्य सामान्य रूप से होता रहा। सर्वे के बावजूद, प्लांट के कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर काम पर आते-जाते रहे। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान नंबरों की गाड़ियों में पहुंचकर कार्रवाई शुरू की थी। आयकर विभाग की टीम प्लांट के भीतर कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह कार्रवाई लगातार तीन दिनों से जारी है। शनिवार को भी देर रात तक सर्वे जारी रहने की संभावना जताई गई है। कोतवाली पुलिस भी नियमित रूप से प्लांट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। हालांकि, प्लांट में मौजूद आयकर विभाग के अधिकारी मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं और कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आयकर विभाग की टीम के सर्वे के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस बल केवल सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्लांट पर तैनात है। इस कार्रवाई को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासी आयकर विभाग की इस कार्रवाई के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026