CM योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल में:करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान करेंगे शुरू...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 20, 2026
CM योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल में:करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान करेंगे शुरू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के तीन शहरों बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे बुलंदशहर को 574.56 करोड़ रुपये की 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 24 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाअभियान-2026 की शुरुआत भी करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और उपकरण वितरित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद वह बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। वृक्षारोपण के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा बच्चों के अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज और विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान मॉडल का भी अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026