गाजियाबाद के लोनी में टैंपो से बैटरी चोरी:सेवाधाम पुलिस चौकी के पास की घटना, CCTV में कैद हुई वारदात....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 21, 2025

गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। सेवाधाम पुलिस चौकी के नजदीक स्थित एक दूध डेरी के बाहर खड़े टैम्पो से चोरों ने बैटरी चुरा ली।
देर रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। ये चोरी की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इससे पहले भी 6 जून को इसी स्थान पर चोरी हुई थी। इसके बावजूद चोर दोबारा वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में खनन माफिया ने कार से उठाया:होली पर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप,जंगल में छोड़कर भागा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026
बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत:होली खेलकर रिश्तेदारी जा रहे पति-पत्नी की बाइक को पीछे से बस ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026

गैंगरेप मामले में बुलंदशहर पुलिस का समझौते का प्रयास:अफसरों की नाराजगी पर गिरफ्तारी,परिजनों के हंगामे पर 15 घंटे देरी से FIR...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026