बुलंदशहर की उपलब्धि यूपी पुलिस की CCTNS रैंकिंग :मई 2025 में प्रदेश के टॉप 10 जनपदों में 9वें स्थान पर पहुंचा....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 21, 2025

मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तकनीकी सेवाओं द्वारा जारी की गई सीसीटीएनएस रैंकिंग में बुलंदशहर ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। मई 2025 की रैंकिंग में बुलंदशहर को प्रदेश के टॉप 10 जनपदों में 9वां स्थान मिला है।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सराहना की...
यह रैंकिंग 16 अलग-अलग मानकों पर आधारित है। इनमें डेटा सिंक, अपराध विश्लेषण पोर्टल, शिकायतों का निस्तारण और गिरफ्तार या गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी की फीडिंग प्रमुख हैं।
इस दौरान दिए गए निर्देशों पर बुलंदशहर की टीम ने प्रभावी कार्य किया। डीआईजी ने बताया कि पिछले माह रेंज के सभी जनपदों की सीसीटीएनएस की समीक्षा की गई थी।
उन्होंने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सराहना की। साथ ही तकनीकी मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
डीआईजी ने परिक्षेत्र के सभी चार जनपदों को भविष्य में भी सीसीटीएनएस के चयनित मानकों पर शत-प्रतिशत फीडिंग करने का निर्देश दिया।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025