बुलंदशहर में AAP का प्रदर्शन:काशी में मंदिर ध्वस्तीकरण, संतों से दुर्व्यवहार,पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 21, 2026
काशी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों के ध्वस्तीकरण और शंकराचार्य सहित अन्य साधु-संतों के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान काले आम चौराहे पर पुलिस कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई। पुलिसकर्मी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चौराहे पर एकत्रित नहीं होने दे रहे थे और न ही उन्हें बैनर हाथ में लेने दिया जा रहा था। पुलिस के इस रवैये का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता विकास शर्मा की वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों से तीखी बहस हुई। दरअसल, यह प्रदर्शन माघ मेले में शंकराचार्य व अन्य साधु-संतों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों के ध्वस्तीकरण को लेकर था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस नहीं चाहती कि इन घटनाओं के विरोध में कोई दल प्रदर्शन करे। विकास शर्मा ने बताया कि मणिकर्णिका घाट हिंदू समाज का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, जहां से मोक्ष की मान्यता जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना हिंदू समाज की हितैषी भाजपा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुई है, और अब पुलिस को आगे करके किसी भी विरोध को दबाया जा रहा है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026