अनूपशहर में किसान परिवारों को मिली आर्थिक मदद:किसानों के परिजनों को 85 लाख....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 17, 2025

अनूपशहर तहसील में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे तहसील सभागार में शुरू हुआ। इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए प्रति मृतक के परिवार के हिसाब से 17 मृतक किसानों के परिवारों को 85 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।
5 लाख का चेक दिया.....
एक दिव्यांग व्यक्ति को ढाई लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल और तहसीलदार बीवी वर्मा ने संयुक्त रूप से चेक वितरित किए। राजपुर गांव के मृतक रोहतास की पत्नी मंजू पाल को 5 लाख का चेक दिया गया। जहांगीराबाद कस्बा के दीनदयाल की पत्नी द्रोपती और खालौर गांव के मृतक सौरभ कुमार शर्मा की पत्नी गुंजन शर्मा आदि को भी 5-5 लाख रुपए के चेक मिले।
बच्ची खेड़ा गांव के सत्य प्रकाश की पत्नी राजवती को 5 लाख दिए गए। गांव बगसरा के दिव्यांग गोपाल शर्मा को ढाई लाख रुपए का चेक दिया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का संजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
बता दे कि योजना के तहत दुर्घटना में मृत किसान के परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता दी जाती है।लक्ष्मणपुर निवासी मृतक फईमुद्दीन की पत्नी नेहा को 5 लाख मिले। इसके लिए पोस्टमॉर्टम अनिवार्य है और अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025