बुलंदशहर के जहांगीराबाद में तीन दिन से तनाव:पुलिस ने 8 को जेल भेजा,दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 16, 2026

बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में शुक्रवार रात एक मामूली बात को लेकर दो समुदायों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बुलंदशहर से आला अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। शनिवार को दो अन्य घटनाओं ने शहर के माहौल को और बिगाड़ दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएम और एसएसपी सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च किया और शांति समिति की बैठक कराई। दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की गई।
*दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से बढ़ा तनाव*
इसी दौरान अराजक तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ते हुए सार्वजनिक जगहों की दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिख दीं। मामले की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को हुई, उन्होंने आनन-फानन में इन्हें काले पेंट से मिटवाया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अराजक तत्व माहौल खराब करना चाहते हैं। पुलिस अब माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की तलाश में जुटी है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026