खुर्जा में नेत्र चिकित्सा शिविर:72 मोतियाबिंद रोगियों का होगा मुफ्त ऑपरेशन,251 मरीजों की जांच...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2025
खुर्जा में रोटरी क्लब द्वारा दयावती मूलचंद रोटरी नेत्र चिकित्सालय, किला रोड पर एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 251 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 72 मोतियाबिंद के रोगियों का ऑपरेशन किया जाएगा।
मरीजों का ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त...
क्लब अध्यक्ष अराध्य कुमार, सचिव सुशील ढींगरा और कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि सभी पंजीकृत मरीजों का ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा। मरीजों को ऑपरेशन के बाद दवाइयां और काले चश्मे भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। रोटरी क्लब मरीजों के नोएडा आने-जाने और भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क करेगा। गंभीर मामलों के ऑपरेशन आई केयर नोएडा में होंगे। कार्यक्रम संयोजक दिनेश चौधरी और राकेश सिंघल ने बताया कि मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए ऑपरेशन पांच दिनों तक चलेंगे। शिविर में रोटरी क्लब के सदस्य एसपी दादू, जितेंद्र बंसल, कुमुदेश गोस्वामी, प्रशांत कुमार, बकुल तायल, पुनीत बंसल, योगेश बंसल, विनोद गर्ग और अनिल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026