बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी:7 दिन के अभियान में 640 वारंटी गिरफ्तार...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 19, 2025

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी:7 दिन के अभियान में 640 वारंटी गिरफ्तार...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में पुलिस ने एक सप्ताह के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर 12 जून से 18 जून तक चले इस अभियान में पुलिस ने 640 वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इन टीमों ने एनबीडब्ल्यू यानी नॉन-बेलेबल वारंट वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष टीमें बनाने के निर्देश दिए गए थे।

सिकंदराबाद में सबसे ज्यादा....

इस अभियान में सबसे बड़ी सफलता सिकंदराबाद थाने को मिली। यहां की पुलिस टीम ने 143 वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खासा खौफ है।

Published on June 19, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक