स्याना के बुकलाना में कबड्डी टूर्नामेंट:बुकलाना की टीम बनी विजेता,6 टीमों के बीच मुकाबला...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 26, 2025
स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव बुकलाना में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन 6 टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बुकलाना की टीम ने विजय हासिल की। खानपुर, बरौली, बीबी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से टीमें इस डे-नाइट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजपाल लोधी (DRUCC सदस्य, रेल मंत्रालय) मौजूद रहे। टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका प्रकाश चंद ने निभाई। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर पत्रकार धर्मेन्द्र राजपूत, युवा नेता ठाकुर पवनेस लोधी, समाजसेवी राकेश लोधी, राजा लोधी, सुभाष चंद्र लोधी, चरण सिंह लोधी और परवेन्दर सिंह लोधी उपस्थित थे। साथ ही आदेश चौधरी, देवेन्द्र सिंह, इंद्र लोधी, एडवोकेट सुनील कुमार, नितिन चौहान, विवेक लोधी, प्रवेश लोधी और भाजपा नेता राजीव लोधी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026