डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों में झगड़ा:6 लोग घायल,सिकंदराबाद में अखंड ज्योत यात्रा के दौरान पथराव,कई वाहन क्षतिग्रस्त...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2025

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मां की अखंड ज्योत यात्रा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राधाकुंज कालोनी में सोमवार शाम 6:20 बजे यह घटना हुई। डीजे पर नाचने के दौरान ऋषभ ने सौरभ का गले का पटका खींच दिया। ज्योत को मंदिर में स्थापित करने के बाद जब लोग बाहर बैठे थे, तभी आरोपी डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे। इस पर दोनों में कहासुनी हुई। ऋषभ ने छांसियावाड़ा मोहल्ले से अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने मंदिर के बाहर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। हमलावर अपने वाहन छोड़कर भाग गए। जवाब में दूसरे पक्ष ने घरों से पथराव शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के वाहनों में तोड़फोड़ की। इस घटना में पीड़ित पक्ष के किम्मी कुमारी, मोंटी, आशु, मनीष, सचिन और मोहित घायल हुए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026