डॉ. कपिल त्यागी ने 'गोदान' फिल्म में निभाई अहम भूमिका:6 फरवरी को होगी रिलीज,नोएडा में हुआ प्रीमियर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 31, 2026
स्याना के मोहल्ला पुराना छत्ता निवासी और यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी ने आगामी फिल्म 'गोदान' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म का प्रीमियर नोएडा में आयोजित किया गया, जिसे देखने के लिए नगरवासी पहुंचे। फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी। डॉ. त्यागी ने फिल्म में गो अनुसंधान केंद्र, फरह, मथुरा के निदेशक का किरदार निभाया है। नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। उनका कहना है कि डॉ. कपिल त्यागी ने गौ रक्षा के प्रति इस बॉलीवुड फिल्म में भाग लेकर अपने अभिनय से नगर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है। डॉ. कपिल त्यागी प्रेम नारायण त्यागी के पुत्र हैं। नोएडा स्थित पीवीआर में आयोजित फिल्म के प्रीमियर के दौरान बब्बू चौधरी, ताबिश लतीफ, चिराग त्यागी, राजीव त्यागी, नीरज त्यागी, रामकुमार और निखिल त्यागी सहित कई नगरवासी उपस्थित थे।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026