बुलंदशहर में लगभग 6 फिट लंबा मगरमच्छ पकड़ा:क्षेत्र में दहशत का माहौल,ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 06, 2025
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के दिघी गांव में रविवार रात एक लगभग 6 फीट लंबा मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया और वन विभाग को सौंप दिया मगरमच्छ के दिखने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मिलकर रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित बांध लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और पहासू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में मगरमच्छ देखा गया है। क्षेत्र में लगातार मगरमच्छों के दिखने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना और त्योरी गांवों के साथ-साथ छतारी थाना क्षेत्र के बान और समसपुर गांवों में भी मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। वन क्षेत्र अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि दिघी गांव में मगरमच्छ के निकलने की सूचना मिलते ही उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़वाया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कहीं भी मगरमच्छ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026