बुलंदशहर:खुर्जा में शादी समारोह में दो पक्षों में झगड़ा,6 लोग गिरफ्तार,घराती और बाराती आमने-सामने, लाठी-डंडे चले...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 24, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव बरतौली में एक शादी समारोह के दौरान हिंसा भड़क उठी। घराती और बाराती पक्ष के लोग मामूली विवाद के बाद आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग हथियारों से लैस दिखाई दे रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025