अनूपशहर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए रनाथन:मदन गोदारा और अंजू सैनी भी शामिल होंगे,5000 धावक दौड़ेंगे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2025
परदादा परदादी एजुकेशन सोसाइटी नौंवी बार रनाथन का आयोजन कर रही है। यह आयोजन 14 सितंबर को होगा। इसमें 40 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं समेत 5000 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। रनाथन दो श्रेणियों में होगी। इनमें 10 किमी और 5 किमी शामिल हैं। इस बार रनाथन में गिनीज विश्व रिकॉर्ड होल्डर मदन गोदारा और अंजू सैनी भी शामिल होंगे। मदन गोदारा को 'रनिंग ताऊ' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने नई दिल्ली मैराथन में धोती-कुर्ता और चमड़े के सैंडल पहनकर 42.20 किमी की पूर्ण मैराथन पूरी की थी। 60 वर्षीय मदन गोदारा सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने 2016 में दौड़ना शुरू किया। वे 12 घंटे से कम समय में 100 किमी अल्ट्रा रन पूरा कर चुके हैं। पिछले 4 वर्षों से वे अधिकतर दौड़ों में पारंपरिक पोशाक पहनकर भाग लेते हैं। अंजू सैनी ने IAU 6H रन में तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वे विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। उन्होंने अल्ट्रा वॉरियर नैनीताल में पहला स्थान हासिल किया है। उनका हाफ मैराथन का सर्वश्रेष्ठ समय 1 घंटा 47 मिनट और फुल मैराथन का 3 घंटा 58 मिनट है। इसके अलावा पगडंडी अल्ट्रा रन में दूसरा और ट्रेल-ए-थॉन 56 किमी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संस्था की सचिव इंदु सिंह के अनुसार मैराथन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। यह संस्था स्वर्गीय वीरेंद्र सैम द्वारा शुरू की गई थी। संस्था ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 3000 गरीब कन्याओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। संस्था अपने सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के जरिए समाज के विकास में योगदान दे रही है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026