स्याना में घर का ताला तोड़कर चोरी:घर से गहने और 50 हजार रुपए गायब,राजस्थान गया था परिवार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 05, 2025

स्याना कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गणपति विहार में एक घर से चोरी हुई है। राहुल के घर से चोरों ने सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। राहुल उस समय अपने परिवार के साथ राजस्थान गया हुआ था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने की चार अंगूठी, दो चैन और दो मंगलसूत्र ले गए। इसके अलावा चांदी की तगड़ी, चार जोड़ी पाजेब और बच्चों का कुछ सामान भी चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने टूटा ताला देखकर परिवार को सूचित किया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। राहुल के भाई अखिलेश ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026