स्लग -सड़क हादसा में कॉलेज की 5 छात्रा हुई घायल, दो को किया रेफर...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 15, 2026

स्लग -सड़क हादसा में कॉलेज की 5  छात्रा हुई घायल, दो को किया रेफर...TV Newsकल तक

स्लग -सड़क हादसा में कॉलेज की 5 छात्रा हुई घायल, दो को किया रेफर....

शेखपुरा

एंकर शेखपुरा- जमुई एनएच 333 ए पर बड़ा एक बड़ा हादसा हो गया। जहां करणडे थाना क्षेत्र के लहना मोड़ के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। इस हादसे में ई- रिक्शा में बैठी पांच छात्राएं घायल हो गई। स्थानीय थाना और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो छात्राओं को चिंताजनक स्थिति में पावापुरी बीम्स रेफर किया है। इस संबंध में करणडे थाना के एएसआई ने कहा कि घटना के बाद सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहा दो छात्रा को रेफर किया है। जबकि टक्कर मारने वाले लग्जरी कार को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। जबकि नगर थाना के एएसआई ने कहा कि सभी घायल नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ले की है।

(1) वाईट - रवि रौशन - एएसआई नगर थाना

(2) वाईट - ललित कुमार - एएसआई करण्डे थाना

(3) वाईट - मुन्ना कुमार -परिजन

शेखपुरा से रंजन कुमार की रिपोर्ट।

Published on July 15, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0