कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता पर फायरिंग, 5 वकील निष्कासित:जिला बार एसोसिएशन ने आपात बैठक में प्रस्ताव पारित कर की कार्रवाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 12, 2026
बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के पिता पर हुई फायरिंग के मामले में जिला बार एसोसिएशन ने कार्रवाई की है। सोमवार देर रात हुई आपात बैठक में फायरिंग के आरोपी पांच वकीलों को एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया। यह घटना सोमवार को कचहरी परिसर में हुई थी, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता एडवोकेट इमामुद्दीन समेत दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आपात बैठक में एडवोकेट नरेंद्र सिंह नागर ने प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि जिन अधिवक्ताओं ने जानबूझकर एडवोकेट इमामुद्दीन पर जानलेवा हमला किया और पिस्टल से गंभीर चोटें पहुंचाई हैं, उन्हें तत्काल निष्कासित किया जाना बार के हित में है। एडवोकेट इमामुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जिला चिकित्सालय से उच्च केंद्र रेफर किया गया है। निष्कासित किए गए वकीलों में पवन निम, सलेखाचंद और उनका बेटा, नीरज सिंह, तथा हेमेंद्र वर्मा शामिल हैं। प्रस्ताव का समर्थन उपस्थित सदस्यों ने बहुमत से किया। एसोसिएशन का मानना है कि यह कार्रवाई भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और बार में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इस निर्णय की प्रति बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली को भी भेजी जाएगी। बैठक में अध्यक्ष सुमन सिंह राघव, महासचिव अमित चौहान, नरेंद्र नागर, राहत हकीम, दिनेश गौड़, इरशाद अली, बशीर अहमद, अवरार हैदर, मुकुल गोस्वामी, रुकन सिंह पायल, अशोक कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, तरीकत सोलंकी, शकीन अहमद, इमरान खान, मोहम्मद असलम, जमील चौहान, शाहनवाज, देवेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश कुमार और पुष्पेंद्र कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026