चांदौक दोराहा पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, सड़क और बिजली के पोल उखाड़े गए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2026
चांदौक दोराहा पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, सड़क और बिजली के पोल उखाड़े गए
बुलंदशहर के जहांगीराबाद के चांदौक दोराहा पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को बिजलीघर के सामने विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बीडीए टीम ने बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के तहत निर्माणाधीन सड़क और बिजली के पोल उखाड़ दिए गए। इससे पहले गुरुवार को भी चांदौक दोराहा के पास एक अवैध कॉलोनी पर बीडीए का बुलडोजर चला था। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। बीडीए सचिव वान्या सिंह ने बताया कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगर में कई स्थानों पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की बिना स्वीकृति के कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरण अब इन अवैध निर्माणों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026