स्याना में देर रात से झमाझम बारिश:मुख्य बाजार बना तालाब, जनजीवन अस्त-व्यस्त...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 24, 2026
स्याना में देर रात से झमाझम बारिश:मुख्य बाजार बना तालाब, जनजीवन अस्त-व्यस्त
स्याना क्षेत्र में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण स्याना नगर के हालात बिगड़ गए हैं। सुबह होते ही नगर का मुख्य बाजार तालाब में तब्दील हो गया, जिससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हुई बारिश के चलते बुगरासी चौराहे से श्री राम तिराहा, हनीफ गढ़ी, कोतवाली रोड, लक्ष्मी विहार सहित नगर के निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। नगर के नाले ओवरफ्लो हो गए और उनका गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया। यह राहत की बात रही कि बारिश देर रात से शुरू हुई, जिसके कारण बाजार खुलने का समय प्रभावित हुआ। यदि दिन में बारिश शुरू होती तो बाजार में अधिक नुकसान हो सकता था। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले, तो सड़कों पर भरे पानी के कारण उन्हें आवागमन में काफी दिक्कत हुई। कम ही लोग घरों से बाहर निकले और बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चालकों को भी जलभराव के कारण वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ा।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026