बुलंदशहर में गणेश विसर्जन के लिए रूट बदला:जाम से बचने की तैयारी,5 सितंबर से अगली रात 12 बजे तक वाहनों के लिए नए मार्ग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2025
बुलंदशहर में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई है। यह व्यवस्था 5 सितंबर से 6 सितंबर रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। भूड़ चौराहे से होकर जाने वाले भारी वाहनों के लिए नए मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली, गाजियाबाद से खुर्जा और आगरा जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 34 का उपयोग करेंगे। आगरा और अलीगढ़ से आने वाले वाहनों के लिए ब्रह्मानंद कॉलेज टी पॉइंट से भूड़ चौराहे की ओर आना पूरी तरह बंद रहेगा। मेरठ, हापुड़ और गुलावठी से खुर्जा-आगरा जाने वाले वाहन भूड़ चौराहे से सिकंदराबाद मार्ग होते हुए अडौली तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग 34 का प्रयोग करेंगे। इसी तरह, आगरा-अलीगढ़ से मेरठ-हापुड़ जाने वाले वाहन अडौली तिराहे से भूड़ चौराहे होते हुए जा सकेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद से शिकारपुर, डिबाई और नरौरा जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 34 से चौकी ठंडी प्याऊ होते हुए मामन रोड का प्रयोग करेंगे। बदायूं-नरौरा से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन शिकारपुर से खुर्जा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 34 का उपयोग करेंगे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026