खुर्जा में दो पक्षों में चाकूबाजी से एक की मौत:हायर सेंटर रेफर,मारपीट में 5 घायल,10 लोग हिरासत में...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 23, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र के ढांकर गांव में बच्चों के बीच खेलते समय हुई कहासुनी ने भयानक रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। झड़प में आबिद और हजरत समेत दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और चाकूबाजी हुई। इस हिंसक घटना में 18 वर्षीय दिलशान को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दिलावर और आबिद की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक दिलशान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े कूद गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026