संत रविदास समरसता कलश रथ बुलंदशहर पहुंचा:45 दिवसीय अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 03, 2026
संत रविदास समरसता कलश रथ बुलंदशहर पहुंचा:45 दिवसीय अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'संत गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान' के तहत वाराणसी से निकला कलश रथ शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बुलंदशहर पहुंचा। शहर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काला आम चौराहे स्थित मलका पार्क में पुष्पवर्षा कर कलश रथ का स्वागत किया। कलश रथ के आगमन के साथ ही बुलंदशहर में 45 दिवसीय समरसता अभियान का शुभारंभ हो गया। अभियान के तहत जिलेभर में सामाजिक समरसता और संत गुरु रविदास जी के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह समरसता संकल्प अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में छह महीने तक चलेगा, जबकि बुलंदशहर में इसके अंतर्गत 45 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026