जहांगीराबाद-शिकारपुर सहित तीन मार्गों पर 42 करोड़ होंगे खर्च,26 किमी लंबी तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 07, 2025
बुलंदशहर जिले में जहांगीराबाद-शिकारपुर, सलेमपुर से आंचरू और सतपुरा से पुंडरी कला तक कुल 26 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग खुर्जा ने जहांगीराबाद-शिकारपुर मार्ग के 10 किलोमीटर से अधिक हिस्से के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसे स्वीकार करते हुए लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसी प्रकार, विभाग ने सलेमपुर से हुर्थला और मौरोनी से आंचरू तक आठ किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इस पर साढ़े 14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। गांव सतपुरा से पुंडरी कला तक जाने वाले आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण के लिए भी 12.70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन तीनों सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, तीनों मार्गों के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद इनके टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर लेने वाली फर्मों ने भी कार्य शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। जहांगीराबाद-शिकारपुर मार्ग को छोड़कर अन्य दो मार्ग अभी तक सिंगल लेन थे, जिनका अब चौड़ीकरण होगा। ये तीनों मार्ग क्षेत्र के लिए काफी प्रमुख हैं और इन पर 60 से अधिक गांव पड़ते हैं। इस कार्य के पूरा होने से तीन लाख से अधिक लोगों का सफर सुहाना होगा और उन्हें गड्ढों व अन्य दैनिक परेशानियों से राहत मिलेगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026