टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 26, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए नामचीन 'टाटा' कंपनी के रैपर में बेची जा रही नकली चायपत्ती का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने मौके से लगभग 40 किलोग्राम नकली चायपत्ती का स्टॉक ज़ब्त किया। टाटा कंज्यूमर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि और कानूनी सलाहकार प्रभात कुमार गुप्ता को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में बताया गया था कि बाजार में टाटा प्रीमियम चाय के नकली पैकेट बेचे जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर प्रभात कुमार गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के अंतर्गत मंडी दानगंज स्थित "नवीन बंसल बरीपुरी" नामक किराना के थोक व्यापारी की दुकान पर औचक छापेमारी की। टीम को मौके से टाटा कंपनी के हूबहू दिखने वाले रैपरों में पैक भारी संख्या में चायपत्ती के पैकेट मिले। अधिकारियों ने बताया कि दुकान पर टाटा कंपनी के नकली रैपरों का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर मिलावटी या नकली चाय बेची जा रही थी। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलोग्राम संदिग्ध चाय को अपने कब्ज़े में ले लिया।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026