बुलंदशहर:महिला कांग्रेस की बैठक में महिलाओं को मिला आह्वान:राजनीति में 40% टिकट का जिक्र...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 23, 2025

बुलंदशहर में रविवार को संगठन सर्जन अभियान के तहत महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। मोहल्ला सिविल लाइन कोठियात में उमेश शर्मा के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी ने की।
महिला जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का संदेश साझा किया। बैठक का संचालन श्रीमती उमेश शर्मा ने किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया।
प्रज्ञा गौड़ ने चुनावी राजनीति में महिलाओं को दिए गए 40% टिकट का उल्लेख किया। भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार का विरोध करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 49% आबादी वाली महिलाओं को राजनीति में बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर एवं महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, वरिष्ठ कांग्रेसी नाफ़े अंसारी, इंद्रा शर्मा, बीना गोस्वामी, उमेश शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सावित्री, प्रकाश गोस्वामी, सविता, प्रियंका, क्षमा, रति, लज्जा, मालती और प्रीति सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025