सिकंदराबाद में 4 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का प्रयास:पुलिस जांच में जुटी,पिता ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 04, 2025
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का प्रयास किया गया है। बच्ची के पिता ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पड़ोसी ने बच्ची के साथ यह हरकत की। शिकायत के अनुसार, पड़ोसी बच्ची को दुकान से कोई चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के गुप्तांगों को गलत नीयत से छुआ। इसके बाद बच्ची के पिता ने आरोपी से बात की, जिस पर आरोपी ने पीड़ित पिता के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026