खुर्जा में आवास विकास कॉलोनी के पास मिला था:युवक का शव मिलने के बाद 4 लोगों पर केस,नौकरी दिलाने के बहाने मारा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा में नौकरी दिलाने के बहाने एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी के नलकूप परिसर में बुधवार को एक सड़ा हुआ शव मिला। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई, जो 28 अगस्त से लापता था। मृतक की मां नीलम देवी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में योगेश, कैलाश, मुनेश और डाबर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुभाष शर्मा शामिल हैं। नीलम देवी ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके बेटे को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खुर्जा के सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026