ऑपरेशन कन्विक्शन में दो आरोपियों को सजा:दोनों पर जुर्माना भी,हत्या के प्रयास में 4 साल और धोखाधड़ी में 3 साल की कैद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 28, 2025

बुलंदशहर में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को सजा सुनाई गई है। पहले मामले में आरोपी ओमवीर को हत्या के प्रयास का दोषी पाया गया।
इस मामले में एडीजे अनूपशहर विनीत चौधरी ने आरोपी को 4 साल की कैद और 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। ओमवीर ने 2020 में धर्मेंद्र की पत्नी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी।
दूसरे मामले में आरोपी ओमपाल को धोखाधड़ी का दोषी करार दिया गया। सीजे/जेडी जेएम अनूपशहर मंयक सिंह ने आरोपी को 3 साल की कैद और 5 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया।
ओमपाल ने 1999 में नरौरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से नाजायज तरीके से पैसों की मांग कर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में तीन गवाहों की गवाही दर्ज की गई।
दोनों मामलों में बुलंदशहर की मॉनीटरिंग सेल ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। ये दोनों मामले उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित किए गए थे।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025