बुलंदशहर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई:4 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला,एक महीने में 24 हजार से ज्यादा चालान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2025
बुलंदशहर में अगस्त माह के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद और यातायात पुलिस ने मिलकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने कुल 24,822 वाहनों का चालान काटा। इनमें से 197 वाहनों को सीज किया गया। नियम तोड़ने वालों से 4 करोड़ 93 लाख 2 हजार 300 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए। इसके अलावा 20 लाख 80 हजार 500 रुपए शमन शुल्क के रूप में जमा कराए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने की हिदायत दी गई। तेज रफ्तार से बचने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की सलाह दी गई। हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता बताई गई। पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Articles
मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026