कंबोडिया से खुर्जा पहुंचे 39 सिविल सर्वेंट:वेस्ट टू वंडर पार्क देखा,पॉटरी उद्योग का किया निरीक्षण,सरकारी योजनाओं की जानकारी ली...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 26, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में कंबोडिया से आए 39 सिविल सर्वेंट्स ने गुरुवार को क्षेत्र का दौरा किया। यह प्रतिनिधिमंडल कंबोडिया की विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से आया है। डेलीगेट्स ने खुर्जा के कालिंदी कुंज स्थित अनोखे पार्क का भ्रमण किया। यहां उन्होंने वेस्ट टू वंडर प्रोजेक्ट के तहत सेरेमिक कचरे से बनाए गए पार्क को देखा। प्रतिनिधिमंडल ने सेरेमिक पॉटरी फैक्ट्री का भी दौरा किया। उन्होंने मिट्टी से बर्तन बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझा। जिला प्रशासन ने एजे पार्टनरशिप टीम और नेशनल एंटीजीजी की टीम का स्वागत किया। प्रशासन ने उन्हें केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भारत के प्रशासनिक ढांचे पर भी विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय और राज्य स्तर की योजनाओं पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल को खुर्जा की प्रसिद्ध पॉटरी से बना स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। डेलीगेट्स ने धरातल पर उतारी गई सरकारी योजनाओं को बारीकी से समझा और इनकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026