बुलंदशहर में नशे के कारोबार का भंडाफोड़:हरियाणा और सम्भल के दो तस्कर धरे,दो वाहनों से 38 किलो डोडा बरामद...TV Newsकल तक

RKRTNकत

Reporter Kadeem Rajput TV News कल तक

June 19, 2025

बुलंदशहर में नशे के कारोबार का भंडाफोड़:हरियाणा और सम्भल के दो तस्कर धरे,दो वाहनों से 38 किलो डोडा बरामद...TV Newsकल तक

बुलंदशहर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना देहात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। कुछ संदिग्ध व्यक्ति अकबरपुर-कुडवल मार्ग से नशीले पदार्थ की खेप ला रहे हैं। पुलिस ने तुरंत इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। दो संदिग्ध वाहनों को रोका गया। तलाशी में दोनों वाहनों से 38 किलो डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने हरियाणा निवासी सुखविंदर और सम्भल निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वे लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहे थे। विभिन्न जिलों में डोडा की सप्लाई करते थे।बुलंदशहर एएसपी ऋजुल के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। अकबरपुर-कुडवल मार्ग से आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अब इनके नेटवर्क की जांच कर रही है।

Published on June 19, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV News कल तक