बुलंदशहर के नेशनल हाईवे-34 पर हुआ हादसा, जख्मी का अस्पताल में उपचार जारी : ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 09, 2026
ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल:बुलंदशहर के नेशनल हाईवे-34 पर हुआ हादसा, जख्मी का अस्पताल में उपचार जारी
सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा हादसा नई मंडी के पास उस समय हुआ, जब गांव बोड़ा निवासी 58 वर्षीय चरण सिंह कंपनी में ड्यूटी के लिए गांव के ही बाइक सवार ललित के साथ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर हुई मौत, साथी घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे ललित के पैर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार ट्रक और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026