बुलंदशहर में मैक्स फैशन शोरूम में चोरी:चोरों ने 3.18 लाख नकद और कपड़ा लेकर फरार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 17, 2026
बुलंदशहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित मैक्स फैशन शोरूम में देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड पर हुई इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। चोरों ने शोरूम से करीब 3 लाख 18 हजार रुपये नकद और कुछ महंगे कपड़े चुरा लिए। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने देर रात शोरूम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे सीधे काउंटर तक पहुंचे और गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दो अज्ञात चोर शोरूम के अंदर घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोमवार सुबह जब शोरूम मालिक पंकज अग्रवाल मौके पर पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर गल्ले से नकदी गायब मिली और कुछ महंगे कपड़े भी चोरी हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही शोरूम मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही, आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026