दिल्ली एम्यूजमेंट कंपनी को मिला:बुलंदशहर प्रदर्शनी के ठेकों की नीलामी,30 करोड़ का तहबाजारी,पिछले साल से अधिक बोली लगी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 05, 2026
बुलंदशहर में ऐतिहासिक जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के विभिन्न ठेकों की नीलामी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। इसमें तहबाजारी का ठेका दिल्ली एम्यूजमेंट कंपनी को 1 करोड़ 30 लाख रुपये में मिला। यह राशि पिछले वर्ष की 1.24 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है। नीलामी में साउंड और होर्डिंग का ठेका अफजाल को 5 लाख 50 हजार रुपये में दिया गया। वहीं, लाइट का ठेका मोहम्मद आबिद ने 5 लाख 51 हजार रुपये में हासिल किया। इस वर्ष सभी ठेकेदारों को ठेके की राशि के अतिरिक्त 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। लगभग 140 वर्ष पुराना इतिहास समेटे यह जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी आगामी 7 मार्च से शुरू होने वाली है। प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। नीलामी प्रक्रिया के दौरान एडीएम न्यायिक भरत राम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार उपस्थित रहे। प्रदर्शनी समिति की ओर से ठाकुर सुनील सिंह, मुकुल शर्मा, चंद्रभूषण मित्तल, डॉ. हितेश कौशिक और प्रशांत जौहरी एडवोकेट भी मौजूद थे।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026