पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या:स्याना में 30 साल के टाइल्स मिस्त्री ने ब्लेड से काटा गला...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2025
स्याना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैतवाला में पारिवारिक विवाद के चलते टाइल्स मिस्त्री मोहसिन (30) ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई रियाज ने बताया कि मोहसिन की पत्नी से पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। पत्नी इस समय अपने मायके में थी। मोहसिन दो बच्चों के पिता थे - एक 4 वर्षीय बेटी और 3 वर्षीय बेटा।घटना का पता तब चला जब रियाज अपने भाई को खाना खाने के लिए बुलाने गया। घर के बाहर नालियों में खून बहता देख उन्हें शक हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। बाथरूम में जाकर देखा तो मोहसिन लहूलुहान हालत में पड़े थे। परिजन तुरंत मोहसिन को नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026