डिबाई में 30 लोगों ने घेरा, वर्दी फाड़ी:कांवड़ ड्यूटी पर दरोगा से मारपीट,25 के खिलाफ केस दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 16, 2025

डिबाई के रामघाट में कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार पर रविवार रात करीब 30 लोगों ने हमला कर दिया। घटना रविवार रात 9 बजे की है। हमलावरों ने खुद को किसान यूनियन का पदाधिकारी बताया। हमलावर दो वैगनआर, बोलेरो और टीयूवी में सवार होकर आए। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर जाम लग गया। उन्होंने उपनिरीक्षक की वर्दी फाड़ दी और गला दबाने की कोशिश की। मामले की शुरुआत शाम 5:40 बजे हुई। उन्होंने ग्राम सिरोही के पंकज कुमार पर ईंटों से मारने का आरोप लगाया। गांव बागी नगला के अजय कुमार सिर पर चोट के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने अजय को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी डिबाई भेजा।
पुलिस जांच में जुटी
कुछ देर बाद पंकज कुमार थाने पहुंचा। खुद को किसान यूनियन से जुड़ा बताते हुए धमकी दी।
उसने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। रात को जब उपनिरीक्षक रामघाट की पुलिया पर ड्यूटी कर रहे थे,
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपनिरीक्षक को बचाया। तभी हमला हुआ।
थाना प्रभारी द्वारा भेजी गई फोर्स को देखकर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने 15 नामजद और 10 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यात्रा मार्ग सुचारू कराया।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025