स्याना में बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट:कई मोहल्लों में जलभराव,श्रद्धालुओं ने किया मंदिरों में जल अभिषेक...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 23, 2025

बुलंदशहर के स्याना में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। 30 डिग्री सेल्सियस से घटकर यह 27 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जल अभिषेक किया। नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश से धान किसानों को लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजी गई है। पानी की निकासी के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। नगर पालिका द्वारा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
Related Articles
किरायेदार महिला से छेड़छाड़ का मामला:पुलिस में शिकायत दर्ज,मकान बदलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 21, 2025

खुर्जा में सुभाष रोड स्थित अशोका पब्लिक स्कूल के निकट पंजाबियान मोहल्ले में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 18, 2025

बुलंदशहर में चाकू से गला रेता:छेड़छाड़ करने पर बहन ने भाई को मार डाला,फिर मां को घटनास्थल पर छोड़कर फरार...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 14, 2025