अलीगढ़ के चंडौस से बाइक पर जा रहे थे:जल लेने जा रहे 3 शिव भक्त हादसे में घायल,निजी अस्पताल में भर्ती...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 18, 2025

अलीगढ़ के चंडौस से ब्रजघाट जल लेने जा रहे शिवभक्तों की बाइक स्याना में ऑटो से टकरा गई।
घटना गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे स्टेट हाईवे पर हुई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में गांव जहराना निवासी 18 वर्षीय कपिल (पिता यशपाल सिंह), 21 वर्षीय मनोज (पिता सुरेश) और 18 वर्षीय योगेश (पिता सुभाष) शामिल हैं।
बाद में गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों को पहले नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपने अन्य साथियों दीपांशु चौहान, मनोज, आकाश, भोला, कपिल, पप्पन, सुनील, गुड्डू, चुन्ना और अभिषेक के साथ चंडौस से ब्रजघाट जल लेने जा रहे थे।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025