बुलंदशहर के स्कूल में 3 फीट जलभराव:मंडल अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी,बच्चे शिक्षा से वंचित...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 08, 2025

बुलंदशहर के न्याय पंचायत मुख्यालय स्थित जूनियर हाई स्कूल और उच्चतर विद्यालय बिरौली में गंभीर स्थिति बन गई है।
इस कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। यह समस्या कई वर्षों से बरसात के मौसम में बनी रहती है।
मंडल अध्यक्ष और जिला को ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मौके का निरीक्षण किया।
विद्यालय परिसर में 3 फीट से अधिक पानी भर गया है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर से शिकायत की है।
फिर भी विद्यालय की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राघव ने कहा कि यह क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा का गांव है।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नेताओं पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
बारिश के कारण स्कूल खुले होने के बावजूद छात्रों को छुट्टी करनी पड़ रही है।
पिछले साल भी इसी समस्या को लेकर स्कूल स्टाफ और अभिभावकों के साथ मिलकर राघव ने विभागीय अधिकारियों से समाधान की मांग की थी।
अनूपशहर के खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण पांडे को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।
राघव ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025