अनूपशहर में मोबाइल शॉप से 3 लाख की चोरी:नकदी और फोन ले गए,पुलिस जांच में जुटी,खिड़की तोड़कर घुसे चोर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 12, 2026
बुलंदशहर के अनूपशहर नगर के अहार गेट क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए पुलिस को चुनौती दे दी है। चोर दुकान के पीछे का दरवाजा और लकड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और करीब 3 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फोन व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अहार गेट निवासी सलमान खान पुत्र पप्पू खान की 'फईम मोबाइल हब' के नाम से दुकान है। सलमान ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर गया था। रविवार सुबह 6 बजे जब वह दुकान पहुंचा, तो नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। चोरों ने दुकान के पीछे की छोटी दीवार फांदकर लकड़ी की खिड़की को कटर या भारी औजार से तोड़ दिया था और अंदर दाखिल हुए थे।
* गल्ले से नकदी और नए हैंडसेट पार*
पीड़ित दुकानदार के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे ब्रांडेड कंपनियों के नए मोबाइल फोन और कीमती ईयर बड्स चोरी कर लिए हैं। इसके साथ ही दुकान के गल्ले में रखी 10 हजार रुपये की नकदी और सलमान के भाई का निजी वीवो फोन भी गायब है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत तीन लाख रुपये के आसपास है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026